साईगलू नलवाड़ मेले के समापन अवसर पर महिलाओं को पुरस्कृत करती कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर। स्रोत
कोटली (मंडी)। कोटली के साईगलू में आठ दिवसीय नलवाड़ मेला रविवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला स्थल पहुंचने पर उनका स्थानीय पंचायत प्रधान भिंतरा देवी, उप प्रधान रूप सिंह ठाकुर आदि ने स्वागत किया।
मुख्य अतिथि ने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनता को मेले की बधाई दी। उच्च मार्ग के निर्माण से क्षतिग्रस्त सड़क के चलते इस वर्ष मेले में लोगों की भागीदारी बहुत कम रही। समापन अवसर पर भारी बारिश हुई। इस कारण महिला एवं युवक मंडलों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं को स्थगित करना पड़ा। मुख्यातिथि ने मेले में सहयोग करने वालों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी राकेश कुमार, जोध सिंह, लक्ष्मण दास, परमानंद, रेखा, चमन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद