फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले पूरे हों एनएच-003 के सुरक्षा कार्य : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटेनिंग वॉल, डंगे, जल निकासी और सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन

धर्मपुर के विधायक ने प्रशासन-एनएचएआई के साथ की समीक्षा बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-003 (अवाहदेवी-पाड़च्छू) पर कार्यों और आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर विधायक चंद्रशेखर ने प्रशासन व एनएचएआई अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरसात से पहले सभी सुरक्षा और निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। निर्णय लिया गया कि राजमार्ग किनारे स्थित घरों की सुरक्षा के लिए जरूरत के अनुसार रिटेनिंग वॉल, डंगे, कलवर्ट और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी। चोलथरा बाईपास, रखोह सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

विधायक ने सरकाघाट बाजार में सड़क मरम्मत, टारिंग, नागरिक अस्पताल के पास सुरक्षा डंगा निर्माण, मसेरन चौक के विकास तथा रोपड़ी, सरौर, दमसेहड़ा और पारच्छू में जनशिकायतों के आधार पर सुरक्षा कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। एसडीएम राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अवाहदेवी से पाड़च्छू तक संभावित प्रभावित घरों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें