फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एनएच निर्माता कंपनी पर केस दर्ज करवाएगी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल किसान सभा एनएच निर्माण कंपनी पर अवैध डंपिंग, ब्लास्टिंग और खनन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा पीआईएल फाइल करने जा रही है। तथ्य जुटाने के लिए सभा की सात सदस्यीय टीम ने रविवार को राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता और अवैध निर्माण का जायजा लिया। यह जायजा पाड़च्छू से लेकर कुम्हारड़ा तक लिया गया।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने किया। टीम ने पाड़च्छू पुल के पास खड्ड में की गई अवैध डंपिंग, हुक्कन तक की गई ब्लास्टिंग से भेड़ी, जोढन और हुक़्क़ल गांवों में घरों को हुए नुकसान, लौंगनी स्कूल के पास डाले गए मलबे, अवैध खनन और डंपिंग का भी जायजा लिया। बनाल गांव स्लाइडिंग जोन में भी अवैध डंपिंग और कटिंग के कारण मकानों को पैदा हुए खतरे का जायजा लिया।
भूपेंद्र ने कहा कि कंपनी धूल को नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव नहीं कर रही है। इसकी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शिमला को शिकायत भेजी जाएगी। आरोप लगाया कि कंपनी वन संरक्षण कानून का भी उल्लंघन कर रही है। कहा कि किसान सभा ने कंपनी की इस मनमानी को रोकने के लिए कानून का सहारा लेने का फैसला किया है। साथ ही में जनता को संगठित करके सड़क पर उतर कर विरोध किया जाएगा। आगामी 28 अप्रैल को धर्मपुर में प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

भूपेंद्र ने कहा कि किसान सभा ने एसडीएम को इन समस्याओं के बारे में 11 अप्रैल को मांगपत्र दिया था। इसके चलते उन्होंने एक जांच कमेटी भी बनाई है, लेकिन उसने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें