फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ग्रामीण संसद का आगाज, 3311 वार्ड पंचों ने ली गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शुरू
विज्ञापन

पहली बैठक में तय हुईं विकास की प्राथमिकताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार से लोकतंत्र की इबारत लिखना शुरू हो गई। सभी निर्वाचित पंचायतों की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल शनिवार से विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इसी के साथ अब ग्रामीण संसद के विकास कार्यों की नई गाथा भी शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला की 577 पंचायतों के 3311 वार्ड पंचों को संबंधित पंचायत प्रधानों की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूरे उत्साह के साथ पंचायत कार्यकाल की पहली बैठक का आयोजन भी किया गया। जिला के प्रधान और उपप्रधानों को पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पड्डल मैदान में शपथ दिलाई थी। इसके उपरांत अब पंचायत प्रधानों ने अपने वार्ड पंचों को शपथ दिलाई। पहली ही बैठक में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से सामने रखा। नवगठित कार्यकारिणी ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं, सड़क, पानी और शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण के साथ ही अब सभी प्रतिनिधियों ने धरातल पर काम करना शुरू कर दिया है। इससे जिला की ग्रामीण विकास योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें