फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खाई में गिरी कार, ग्रामीण बैंक के प्रबंधक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। पुलिस थाना जंजैहली क्षेत्र के छतरी के पास रविवार देर शाम कार हादसे में हिमाचल ग्रामीण बैंक की सहायक शाखा के प्रबंधक पृथ्वी राज की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में सवार विद्युत बोर्ड के कर्मचारी पोविंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पृथ्वी राज चीड़गांव जिला शिमला के रहने वाले थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पृथ्वी राज और पोविंद्र कुमार निवासी केलोधार, सराज अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे। लस्सी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और तत्काल जंजैहली अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने पृथ्वी राज को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर से बैंक के सहकर्मियों, दोस्तों और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने बताया कि पृथ्वी राज एक मेहनती, मिलनसार और कुशल बैंक अधिकारी थे। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

...
खराब सड़क को ठहराया हादसे का कारण
बीडीसी सदस्य बिहारी लाल ने लगातार हो रहे हादसों के लिए खराब सड़कों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार इस वजह से हादसे पेश आ रहे हैं। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। उन्होंने सराज की खराब सड़कों पर गति सीमा निर्धारित करने और संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें