बग्गी (मंडी)। रोटरी क्लब नेरचौक ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के जीवन को बचाने के लिए धन उपलब्ध करने वाली यूएनआई चैरिटी अध्यक्ष अमियता कालिया भी शामिल हुईं। रोटरी क्लब के प्रधान अमृतपाल सिंह काका ने उन्हें संस्कृति का प्रतीक स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
अमियता कालिया ने बताया कि अब तक रोटरी क्लब नेरचौक की ओर से आठ बच्चों का इलाज करवाया है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह काका ने बताया कि पांच वर्षीय बच्चे का अभी दिल्ली के एक अत्याधुनिक अस्पताल में उपचार जारी है। एक बच्चे के इलाज के लिए लगभग सात लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।
कार्यक्रम में शामिल हार्ट इंस्टीच्यूट गुटकर तथा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक के चिकित्सक डॉ. डीके वर्मा, डॉ. चंद्रशेखर, कुणाल महाजन, जय भारत और सुरेंद्र के सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर रोटरी क्लब नेरचौक के सचिव शिवकुमार चंदेल, भूपेंद्र महाजन, अभिलाष गुप्ता, डॉ. टीआर नंदा आदि शामिल रहे। संवाद