नेरचौक (मंडी)। अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव चमन राही ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर को पत्र भेजा है।
इसमें उन्होंने पंचायत चुनाव से पहले समय रहते रोस्टर जारी करने की मांग उठाई है। चमन राही ने कहा कि यदि पंचायतों में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, पंचायत प्रधान सहित अन्य पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को समय पर यह जानकारी मिल जाए कि कौन-सी सीट आरक्षित है और कौन-सी अनारक्षित, तो वे समय रहते मतदाताओं के बीच जाकर अपनी बात रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद क्षेत्र में दर्जनों पंचायतें शामिल होती हैं और यदि रोस्टर देरी से जारी होता है तो कम समय के कारण प्रत्याशी सभी पंचायतों तक नहीं पहुंच पाते, जिससे योग्य, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों का चयन प्रभावित होता है। संवाद