फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में 13 परिवारों से छिनी छत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में तूफान और भारी बारिश ने लोगों को न भूलने वाले जख्म दिए हैं। शुक्रवार रात आए तूफान ने 13 परिवारों के सिर से छत छीन ली है। अब ये परिवार खुले आसमान केनीचे रातें काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

विधायक हीरालाल और तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए घर-घर पहुंच रहे हैं। प्रशासन प्रभावित परिवारों को तिरपाल सहित राशन की व्यवस्था करवा रहा है। इन परिवारों के पास एक कमरे का ही मकान था और इनके नाम बीपीएल सूची में भी नहीं हैं।
अनुमान के मुताबिक तूफान और भारी बारिश से सरकारी और निजी संपत्ति को करीब 50 लाख का नुकसान पहुंचा है। विधायक हीरालाल ने ग्राम पंचायत शाहोट के बेलू, खनेयोल, खमारला, शाहोट का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन

नाग मंदिर बेलु में सराय के लिए 2 लाख, बोर गली से बेलु सड़क 5 लाख और खनेयोल खमारला स्याजंलि सड़क के लिए भी 5 लाख देने की घोषणा की। खमारला के टेकचंद का कहना है कि परिवार के कुल 6 सदस्य है। वे एक ही कमरे में रहते हैं। तूफान से छत उड़ गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि करसोग में तूफान से भारी नुकसान हुआ है। परिवारों को राशन और तिरपाल की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें