फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रोहित मिस्टर, प्रियंका चुनीं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई सुंदरनगर में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। आईटीआई सुंदरनगर में अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए स्टिचिंग द फ्यूचर ऑफ फैशन थीम पर आधारित फैशन शो एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण के निदेशक अक्षय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा, उनकी रचनात्मकता और तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता की सराहना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के प्रधानाचार्य विजय कुमार ने आयोजन की जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य ललिता वांगिया और दिनेश गुप्ता ने किया। रोहित को मिस्टर फेयरवेल, प्रियंका को मिस फेयरवेल, रवि को मिस्टर और रितिका को मिस पर्सनेलिटी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण बने फैशन शो में सिलाई प्रौद्योगिकी ट्रेड की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार किए गए परिधानों कुर्ते, गाउन आदि का प्रदर्शन किया। इसमें बेस्ट इन ड्रेस डिजाइन श्रेणी में काजल ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों के बच्चों ने भी रंग-बिरंगे परिधानों के साथ फैशन शो में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें