फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसडीआरएफ के स्किड स्टीयर से हटाई जा रहीं चट्टानें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शहर में जेल रोड से लेकर सैण क्षेत्र तक पानी और मलबे के साथ जंगल से बह कर आई चट्टानों को तोड़ने में अब छोटी जेसीबी यानी स्किड स्टीयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला प्रशासन के आग्रह पर एसडीआरएफ ने इस छोटी जेसीबी मशीन को उपलब्ध करवाया है। यही नहीं तंग गलियों में लोगों के घरों में फंसी चट्टानों को सुरक्षित तरीके से तोड़ कर हटाने के लिए स्थानीय खानगीरों (पत्थर तोड़ने वाले) की भी मदद ली जा रही है। ये खानगीर मझवाड़ क्षेत्र के रहने वाले है।
विज्ञापन


स्किड स्टीयर एक प्रकार की मिनी जेसीबी मशीन होती है। इससे विभिन्न प्रकार के कार्यों जैसे कि खोदाई, सामग्री को उठाना और भूनिर्माण कार्य आसानी से किए जाते हैं।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम ने जेलरोड और क्षेत्रीय अस्पताल के निकट शुक्रवार को चट्टानों और मलबे को हटाने का कार्य जारी रखा। तुंगल काॅलोनी में केमिकल की मदद से चट्टानों को ड्रिल करने का कार्य किया गया। तीन से चार अन्य स्थानों पर इस तकनीक से चट्टानों को तोड़ कर हटाने का कार्य शनिवार को भी किया जाएगा। शुक्रवार को बारिश होने से चट्टानों और मलबे को हटाने के कार्य में व्यवधान पड़ा।
विज्ञापन

....

तंग गलियों में नहीं पहुंच रही जेसीबी
गंधर्व जंगल से पानी और मलबे के साथ आई चट्टानों ने शहर में चार अलग-अलग स्थानों में तबाही मचाई है। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण तंग गलियों के बीच इन अधिकतर स्थानों में जेसीबी मशीन की पहुंच नहीं हो पा रही है। इस कारण प्रशासन चट्टानों और मलबे को हटाने के लिए छोटी मशीनों और खानगीरों की मदद ले रहा है।
....

एसडीआरएफ की छोटी जेसीबी (स्किड स्टीयर) की मदद से चट्टानों को हटाया जा रहा है। स्थानीय खानगीरों की भी मदद ली जा रही है। खराब मौसम से कार्य करने में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके मलबे और चट्टानों को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन

-रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें