फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में दुकान से लाखों का सामान चोरी

Mon, 22 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लडभड़ोल (मंडी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह दुकान के ताले टूटे देख कर चोरी का पता लगा। रात को सेंधमारी कर चोरों ने अशोक क्लाथ हाउस के ताले तोड़ कर सामान पर हाथ साफ कर लिया। दुकान के मालिक अशोक कुमार ने बताया कि सोमावर सुबह पड़ोसी ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


तत्काल दुकान पहुंच कर देखा तो चोरों ने दुकान के अंदर घुस कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के कपड़े पर हाथ साफ कर लिया है। उन्होंने चोरी की सूचना लडभड़ोल चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा लिया। उधर, बलहड़ा गांव में रात को चोरों एक मकान के ताले तोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बलहड़ा गांव निवासी राजमल के घर में चोरों ने सेंध मारी की।

 राजमल परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। सोमवार सुबह राजमल के घर का ताला टूटा देखा था। राजमल के घर पहुंचने बाद चोरी हुए सामान का पता लग पाएगा। चौकी प्रभारी संदीप अवस्थी ने बताया कि चोरी के दोनों मामलों की पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें