फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाला डायवर्ट होने से बिंद्रावणी डंपिंग साइट की सड़क अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी के तहत बिंद्रावणी स्थित डंपिंग साइट की सड़क का नाला डायवर्ट होने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई। सड़क कच्ची होने की वजह से बार-बार भूस्खलन व जलभराव से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है जिससे कूड़े की गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस समस्या के कारण शहर के सभी 15 वार्डों से वीरवार को कूडा़ दोपहर बाद उठाया गया। सड़कों और डंपिंग प्वाइंट्स पर घंटों तक कचरा पड़ा रहने से बंदरों ने जमकर उत्पाद मचाया और गंदगी फैलाई जिससे राहगीरों व स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आयुक्त डाॅ. मदन कुमार ने बताया कि कच्ची सड़क होने की वजह से मार्ग बार-बार बंद हो रहा है। इस समस्या का स्थायी समाधान अब बरसात का मौसम बीतने के बाद कर दिया जाएगा। मार्ग को दुरुस्त करके कूडा़ निष्पादन कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें