फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के ग्रामीण क्षेत्रों की आठ सड़कों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आठ सड़कों को मंजूरी मिल गई है। इसके लिए करीब सोलह करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। सड़कों के निर्माण से सैकड़ों की ग्रामीण आबादी को लाभ मिलेगा। मंजूर सड़कों में एक करोड़ से चल्हाणू-सौं, लगभग सात करोड़ की बडौन-पीपली, ढाई करोड़ से चक्का-झमेहड़, पौने दो करोड़ से भडयाड़ा-धनयातर, डेढ़ करोड़ से भटेड़-त्रामट, 88 लाख से चौंतड़ा-पस्सल सड़क का सुधारीकरण, जबकि एक करोड़ से मकरीड़ी-खिल्ल-छतरी और सवा दो करोड़ की सुजा-भजराला सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में गत पांच वर्षों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से करीब 98 करोड़ की विभिन्न सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन विभिन्न सड़क परियोजनाओं के कारण जहां कई गांव सड़क सुविधा से जुड़े हैं तो वहीं लोगों का आवागमन पहले से आसान भी हुआ है। मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद राम स्वरूप शर्मा का कहना है कि प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जोगिंद्रनगर को लाभ मिल रहा है। विधायक प्रकाश राणा का कहना है कि सरकार के सहयोग से जोगिंद्रनगर में सड़कों की दशा सुधर रही है, वहीं सड़कों का नेटवर्क भी मजबूत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें