फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क क्षतिग्रस्त, पांच किमी तक पीठ पर सामान ढोने को मजबूर डिगली के ग्रामीण

Mon, 02 Sep 2024 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
डिगली गांव को जाने वाली खस्ताहाल कच्ची सड़क। -स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की हारगुनैण पंचायत के डिगली गांव के लिए आज तक पक्की सड़क नहीं बन पाई। गांव की कच्ची सड़क बारिश में क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे ग्रामीणों को पांच किलोमीटर पैदल चलकर पीठ पर उठाकर राशन और अन्य आवश्यक सामान घर तक पहुंचाना पड़ता है। विद्यार्थियों को भी प्रतिदिन पांच किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल और कॉलेज पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डिगली गांव के 45 परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने इस समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कार्यालय में अपनी समस्या रखी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल राजकुमारी, गुड्डी, कविता, फागणी, शीला, रूमला, कला देवी, लज्जा देवी, कंगना, कमला, रीता, निर्मला ने पक्की सड़क के निर्माण न होने के लिए पीडब्ल्यूडी, सरकार और क्षेत्र के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि यदि पांच किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए बजट नहीं दिया जा सकता, तो उन्हें पलायन की अनुमति दे दी जाए, ताकि वे रोजाना की असुविधाओं से छुटकारा पा सकें। उनका कहना है कि सड़क न होने से बच्चों को रोजाना 10 किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ता है। 2012 में सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी खोदी गई थी, लेकिन पक्के डंगे और टारिंग का कार्य अधूरा रह गया। इससे अब भूस्खलन का खतरा बना हुआ है और ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता लाल सिंह ने बताया कि हराबाग नागचला डिगली और पलाखड़ी तक करीब आठ किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 10 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है, लेकिन बजट का प्रावधान न होने और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीणों की इस मांग को प्राथमिकता से उठाया था। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने भी आश्वासन दिया कि वह प्रदेश सरकार के समक्ष डिगली गांव में पक्की सड़क के निर्माण की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें