फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के बाहर सड़क टूटी, हादसों का बढ़ा अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पुलिस लाइन मंडी के बाहर मोड़ पर सड़क की खस्ताहालत से हादसों का खतरा बढ़ गया है। राहगीरों को हमेशा हादसों का भय बना रहता है। लोगों की मांग के बावजूद एनएचएआई इसे दुरुस्त नहीं कर पाया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर बारिश के मौसम में यहां पानी बहने लगता है, जिससे आम लोगों के लिए अधिक दिक्कत बढ़ जाती है। सब्जी विक्रेता दीपक, आटो चालक राम लाल, राहगीर धर्म चंद, तेज सिंह और रमेश चंद ने कहा कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है।
लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं। रात में अंधेरा होने के चलते गिरने की आशंका रहती है। बसों को खस्ताहालत मोड़ से गुजरना पड़ता है। जंप लगने से वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोनिवि ने रोड़ी बिछा कर औपचारिकता पूरी की थी। लेकिन तीसरे दिन ही बारिश के पानी से रोड़ी बह गई थी।
विज्ञापन

उधर फोरलेन निर्माण में लगी कंपनी केएमसी के प्रोजेक्ट मैनेजर राज शेखर ने कहा कि फोरलेन कार्य के चलते इस समस्या पर ध्यान नहीं था। शीघ्र ही सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा। बिंद्राबणी से लेकर एनएच किनारे बनी नालियों को भी साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें