फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: डिगली में भूस्खलन से सड़क बंद, पीठ पर बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हारगुनैण पंचायत के डिगली गांव में मानसून के दौरान हुए भारी भूस्खलन से करीब 30 परिवारों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। नागचला-नकेहड़ से डिगली गांव को जोड़ने वाली सड़क के कई सुरक्षा डंगे अचानक ध्वस्त हो जाने से बीते कई दिन से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके चलते गांव की करीब डेढ़ सौ आबादी की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को राशन समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं को घरों तक पहुंचाने के लिए रोजाना 10 किलोमीटर (आने-जाने) का पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर स्थिति आपातकालीन स्थिति और मरीजों की है, जिन्हें क्षतिग्रस्त रास्तों से अस्पताल पहुंचाना परिजनों के लिए चुनौती बन गया है। दूसरी ओर मंडी-पठानकोट सड़क पर नागचला के समीप पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा लगातार दरक रहा है। पहाड़ी से पानी का रिसाव होने के कारण रेतीली मिट्टी और मलबा नीचे गिर रहा है, जिससे यहां स्थित प्राचीन नाग मंदिर के अस्तित्व पर गहरा संकट मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों कला देवी, राजकुमारी, निर्मला, ललिता, रीता और हेमा का कहना है कि नकेहड़ से डिगली तक सड़क कटिंग के समय पुख्ता सुरक्षा डंगे न लगाने के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।
जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि डिगली गांव में भूस्खलन और सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग से फील्ड रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही प्रभावित क्षेत्र में जल्द राहत और पुनर्निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें