फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रिवालसर के रितेश ने 10 किमी दौड़ में जीता रजत

Tue, 23 Dec 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में संपन्न हुई इंटर कॉलेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रिवालसर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

17 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कॉलेज के धावक रितेश ने 10 किलोमीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया, जबकि गौरव ने ऊंची कूद में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा तनुज ठाकुर और हैप्पी ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मंगलवार को कॉलेज पहुंचने पर कॉलेज प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप, खेल प्रभारी प्रो. यशपाल, प्रो. कुलदीप कुमार, रामनीक शर्मा, ब्रज नंदन, सूरजमणि, ईश्वर दास और पुष्पराज सहित अन्य प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें