फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जन संकल्प सम्मेलन के लिए राजस्व मंत्री संभालेंगे मंडी में मोर्चा

विज्ञापन
पड्डल मैदान मंडी में होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन के लिए लगी तैयारियां। संवाद
विज्ञापन
मंडी। राजस्व एवं बागवानी जगत सिंह नेगी 11 दिसंबर तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे। मंत्री 8 दिसंबर को सायं 4 बजे मंडी पहुंचेंगे और उनका रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में होगा।
विज्ञापन

जगत सिंह नेगी 9 और 10 दिसंबर को मंडी में रहकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
इस आयोजन के संबंध में वह विभिन्न विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और कार्यक्रम प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करेंगे। मंत्री 11 दिसम्बर को सम्मेलन में भाग लेंगे और सम्मेलन के उपरांत उसी दिन सायं 3 बजे शिमला के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें