फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तत्तापानी में प्रस्तावित हॉट वाटर पूल का राजस्व मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
करसोग के तत्तपानी में वोट से सिल्ट का जायजा लेते मंत्री जगत सिंह नेगी व अन्य। स्त्रोत- विभाग
विज्ञापन
एक माह में ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

मंत्री ने नाव से झील में जमा सिल्ट का भी जायजा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि एवं प्रसिद्ध तीर्थस्थली तत्तापानी में प्रस्तावित गर्म पानी के स्नानागार (हॉट वाटर पूल) और सामुदायिक भवन के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कोलडैम प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने आधुनिक हॉट वाटर पूल के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल पर सहमति जताते हुए संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक माह के भीतर प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्य का ड्राइंग और एस्टीमेट तैयार करने को कहा। स्पष्ट किया कि दूसरे चरण में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व मंत्री ने तत्तापानी में आमजन की सुविधा के लिए प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। इन कार्यों में फुटपाथ का निर्माण और पुलिस चेक पोस्ट की मरम्मत सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इन कार्यों को लेकर कोलडैम प्रबंधन के अधिकारियों ने भी सहमति जताई। इस दौरान मंत्री ने नाव के माध्यम से झील में जमा सिल्ट का भी जायजा लिया। निरीक्षण के बाद राजस्व मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें