फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजस्व विभाग में कामकाज प्रभावित, बैरंग लौट रहे लोग

Thu, 15 May 2025 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर तहसील कार्यालय में अपने कामकाज करवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजस्व विभाग के कार्यालयों में दो नायब तहसीलदार और एक तहसीलदार का पद खाली होने से न्यायालय का कामकाज भी प्रभावित होने लग पड़ा है। इंतकाल, रजिस्ट्री और विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र भी समय पर न बनने से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

लगभग 18 पंचायतों की तहसील लडभड़ोल में नायब व तहसीलदार के दोनों पद बीते कुछ माह से खाली पड़े हुए हैं। जिस कारण यहां पर 33 पटवार सर्किलों के बाशिदों को राजस्व विभाग के काम पूरे करवाना चुनौती बन गया है। जोगिंद्रनगर तहसील में नायब तहसीलदार का पद खाली होने के बाद नई नियुक्ति न होने से यहां पर भी राजस्व संबंधी कामकाज के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सब तहसील मकरीड़ी में कार्यरत तहसीलदार को सप्ताह के कुछ चुनिंदा दिनों में प्रतिनियुक्ति पर कार्यभार संभालने के आदेश जारी हुए हैं। इस दौरान मकरीड़ी सब तहसील में भी राजस्व विभाग का काम अधर में लटक रहा है।
वहीं लडभड़ोल तहसील की बात करें तो यहां पर स्थानीय तहसीलदार को राजस्व विभाग के काम कुछ चुनिंदा दिनों में निपटाने की हिदायत स्थानीय प्रशासन ने दे रखी है लेकिन उनके जोगिंद्रनगर तहसील से जाते ही यहां का कामकाज ठप हो रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी का पद भी खाली
शहरी क्षेत्र के 1800 परिवारों की नगर परिषद जोगिंद्रनगर में कार्यकारी अधिकारी का पद भी खाली पड़ा है। जिस कारण सात वार्डों के बाशिंदों को अपने कामकाज करवाने के लिए भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद की बैठकें भी समय पर आयोजित न होने से विकास कार्य अधर में लटके हुए हैं।

जोगिंद्रनगर उपमंडल की तहसील लडभड़ोल और जोगिंद्रनगर में रिक्त चल रहे राजस्व विभाग के अधिकारियों के पदों की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी है। जल्द ही अधिकारियों के कार्यभार संभालने का आश्वासन जिला प्रशासन से मिला है। कामकाज चलता रहे, इसके लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भी नियुक्तियां कर दी गई हैं।
विज्ञापन


-मनीश चौधरी, एसडीएम जोगेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें