फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच के सदस्यों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मांगों के संबंध में धरना-प्रदर्शन किया। सेवानिवृत्त परिवहन कर्मचारियों ने सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण मंच के अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की प्रमुख मांग पेंशन का स्थायी समाधान करना है। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर माह नियमित रूप से पेंशन और महंगाई भत्ता (डीए) दिया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा तीन प्रतिशत डीए के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की गई। दिवाली पर अन्य सरकारी और अर्धसरकारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को घोषित पांच प्रतिशत डीए का लाभ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी तुरंत दिया जाए। वहीं कर्मचारियों ने वर्ष 2016 के वेतनमान के भुगतान को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 31 दिसंबर से पहले एक किस्त और 28 फरवरी से पहले दूसरी किस्त जारी करने की मांग की। मंच ने चेतावनी दी कि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें