सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर में सेवानिवृत्त कर्नल विजय सिंह नेगी की अध्यक्षता में तृतीय जम्मू एवं कश्मीर राइफल (रघुनाथ बटालियन) का 170वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर रघुनाथ स्वामी के जयघोष के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। समारोह में मंडी, कुल्लू के अलावा पंजाब से सूबेदार राजेश कुमार, संजीव थापा, जम्मू से विशाल सिंह मन्हास और प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
उन्होंने स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में साथियों के साथ बिताए हर उन लम्हों को साझा किया जब मुश्किल दौर में अपने संयम और विवेक से विजय हासिल की थी। कर्नल विजय सिंह नेगी ने असम के अपने अनुभव साझा किए। ऑनरेरी कप्तान महिपाल गुलेरिया ने अपने स्पेशल ऑपरेशन के अनुभव को साझा किया। आयोजक कमेटी के सदस्यों ऑनरेरी कप्तान महिपाल गुलेरिया, चेत राम वर्मा, डोगरामल, मित्रदेव, सुभाष गारला, कमलेश, मेवरिक रोशन चौहान, विशाल ने समारोह में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। संवाद