फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेस्तरां मालिक ने डिलीवरी बॉय पर लगाए मारपीट के आरोप, क्रॉस एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
19 अप्रैल के विवाद में नया मोड़, दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के एक रेस्टोरेंट में 19 अप्रैल को हुए विवाद के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। रेस्टोरेंट मालिक धीरज ने डिलीवरी बॉय दीपक के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में क्रॉस प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत में रेस्टोरेंट मालिक ने आरोप लगाया है कि डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेने के दौरान उनके साथ मारपीट पर उतर आया। आरोप है कि उसने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी भी दी। मालिक के अनुसार हाथापाई के दौरान उनकी सोने की चेन भी गुम हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि इसी विवाद को लेकर 19 अप्रैल को थाना परिसर में हंगामा हुआ था और स्थानीय लोगों ने चक्का जाम भी किया था। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें