नेरचौक (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ बल्ह इकाई की बैठक खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में डड़ौर में हुई। इसमें पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनके पेंशन संशोधन पर देय आर्थिक लाभ नहीं मिल रहे हैं। इनमें लीव-एनकैशमेंट, ग्रेच्युटी आदि की बकाया राशि और पहली जुलाई 2022 से महंगाई भत्ते की किस्त की 21 माह की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान शामिल है। कहा कि चिकित्सा बिलों का भुगतान समय पर नहीं हो पा रहा है। महंगाई भत्ते की जुलाई तक अब चार किस्तें देय हो चुकी हैं। बैठक में महासचिव जयराम नायक, दशौरा राम, मेघ सिंह चौधरी, रूप लाल, लक्ष्मन दास, कर्म दास, सोहन लाल, श्याम सिंह, पूर्ण चंद, हीरा सिंह, भोला राम, ठाकुर दास आदि मौजूद रहे।