फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शाही स्नान के बाद श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में माहुंनाग देवता बनाड़ के शाही स्नान के बाद चार सितंबर को हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। इस दौरान सुबह चार बजे धार्मिक स्थली पहुंचने के लिए पहली बार निःशुल्क बस सुविधा भी रहेगी। श्रद्धालुओं के शाही स्नान के दौरान किसी भी प्रकार का खलल न पड़े, इसके लिए मंदिर सुधार कमेटी बनाड़ ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए रास्तों और सड़कों को चकाचक किया जा रहा है। महिला-पुरुषाें की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन से भी पत्राचार कर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। मंदिर सुधार समिति के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आयोजित होंगी। चार सितंबर सुबह चार बजे से शाही स्नान शुरू होगा। इसमें अनुमानित 10 हजार से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। तीन सितंबर को देवता के दरबार में भगवती जागरण होगा। इसमें प्रदेश की सुप्रसिद्ध भजन गायिका नीरू चांदनी देव महिमा का गुणगान करेंगी। वहीं स्थानीय मनहर म्यूजिकल ग्रुप, होशियार राणा, शालू, बलदेव, शोभा ठाकुर, राकेश रावत और मनोहर ठाकुर भी महामायी का गुणगान करेंगे। उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने बताया कि 10 से 15 हजार लोगों के शाही स्नान के लिए पुख्ता प्रबंध पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष भंडारे की व्यवस्था भी दानी सज्जनों के सहयोग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें