फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जवाहर पार्क में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के जवाहर पार्क में 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी सुबह 11 बजे जवाहर पार्क सुंदरनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
गणतंत्र दिवस से संबंधित तैयारियों के संबंध में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम सुंदरनगर ने उपमंडल के सभी विभागाध्यक्षों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। समारोह में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि इस वर्ष 26 जनवरी के उपलक्ष्य पर 15 वर्ष और इससे अधिक आयु के प्रतिभागियों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। बैठक में बीडीओ सुंदरनगर विवेक चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी धर्मशिला, सीडीपीओ पूनम चौहान, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें