धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्धसैनिक बल कल्याण समिति की वार्षिक बैठक 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे शिमला स्थित आईटीबीपी तारा देवी के सभागार में होगी। बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और सभी पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
बैठक में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदेशभर के जिला एवं तहसील अध्यक्षों सहित प्रत्येक इकाई से पांच पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित है। इस दौरान पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, कल्याण योजनाओं और संगठन की गतिविधियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी तथा आगामी कार्ययोजना तय की जाएगी। संगठन ने रात्रि विश्राम की आवश्यकता वाले सदस्यों से समय रहते सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि उचित व्यवस्था की जा सके। राज्य महासचिव ज्ञान ठाकुर और मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर ने सभी से समय पर पहुंचने की अपील की है।