फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल परिसर की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में चल रहा पेवर्स बिछाने व नाली निर्माण का कार्य। संवाद
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर अब नए लुक में नजर आएगा। अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न कार्यों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को करीब पांच लाख रुपये का एस्टिमेट भेजा था।
विज्ञापन

विभाग ने अलग-अलग मदों से 4 लाख 65 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर लोक निर्माण विभाग और हिमुडा से माध्यम से नालियों की मरम्मत और पेवर्स बिछाने का कार्य शुरू किया है। नए पर्ची काउंटर परिसर के पास हिमुडा की ओर से निकासी नाली की मरम्मत और पेवर्स का कार्य पूरा कर लिया गया है।
लोक निर्माण विभाग और हिमुडा अस्पताल में एंबुलेंस और डॉक्टरों के वाहनों की पार्किंग और रैंप पर पेवर्स बिछाने का कार्य करेगा। आपातकालीन गेट की तरफ सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़े थे और पानी की उचित निकासी न होने से पूरा परिसर में पानी रुक रहा था। इसे मरीजों, तीमारदारों, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों को परेशानी हो रही थी। अस्पताल प्रबंधन के ध्यान में मामला लाए जाने पर इस कार्य को प्रमुखता से शुरू करवाया गया है। अब अस्पताल आने वालों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिसर में वाहनों के लिए बेहतर पार्किंग और दिव्यांगों के लिए रैप की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

...
अस्पताल परिसर और नए पार्किंग स्थल में नालियों की मरम्मत व पेवर्स बिछाने का कार्य करवाने के लिए विभाग से अलग-अलग मदों में 4 लाख 65 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। कार्य को लोक निर्माण विभाग और हिमुडा के माध्यम से करवाया जा रहा है। रोगियों और तीमारदारों को बेहतर सुविधा मिले, अस्पताल प्रबंधन इसके लिए प्रयासरत रहता है।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें