फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कून का तर में पुराने पुल की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
कून का तर में पुल निर्माण की प्रस्तावित साइट। स्त्रोत जागरुक पाठक - फोटो : परिजन।
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय कोटली को जोगिंद्रनगर क्षेत्र से जोड़ने वाले कून का तर पुल को बनने के लिए अभी करीब छह माह का समय लगेगा। पुल पर आवागमन के लिए लोगों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया को जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। टेंडर जारी होने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

विभाग ने ब्यास पर वर्षों पुराने पैदल पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसे लोगों की आवाजाही के लिए दो हफ्ते के अंदर बहाल कर दिया जाएगा। वाहनों की आवाजाही के लिए नए पुल का निर्माण आगामी छह माह में पूरा करने का विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
कून का तर में ब्यास पर बना पुल नौ जुलाई 2023 को आई भयंकर बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। दो वर्ष बीत जाने पर भी यहां नए पुल का निर्माण लोगों के लिए एक सपना बनकर रह गया है। पुल के बह जाने के बाद तीन विधानसभा क्षेत्रों का संपर्क लगभग पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। लोग जान जोखिम में डालकर एक झूला पुल का प्रयोग करते रहे, लेकिन उसे भी पुल के नवनिर्माण का हवाला देकर हटा दिया गया है। व्यापार मंडल कोटली के प्रधान थलिया राम का कहना है कि कून का तर पुल बाढ़ में बह जाने से लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। इसके चलते स्थानीय व्यापारियों का कारोबार काफी हद तक ठप हो गया है। उन्होंने शीघ्र पुल का निर्माण करके लोगों की आवाजाही बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

....
एक-दो दिनों के अंदर पुल के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। ब्यास नदी पर वर्षों पुराने पैदल पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो सप्ताह में इसे बहाल कर दिया जाएगा। वाहनों की आवाजाही के लिए नए पुल का निर्माण छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-चुनी लाल आजाद, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी उपमंडल कोटली
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें