फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर तक पुलियों, डंगों, गड्ढ़ों को करें ठीक : डीसी

Sun, 29 Jun 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जालंधर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग-70 के निर्माण में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) का कार्य कर रही कंपनी व संबंधित एजेंसियों को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के वीसी रूम में इस उच्चमार्ग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर व सरकाघाट से विधायक दलीप ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में सड़क निर्माण में लोगों काे हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी आवश्यक पग उठाने को कहा गया। संबंधित एसडीएम को सड़क निर्माण कार्य से निजी व सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य से जुड़ी कंपनियों को निर्देश दिए गए कि 30 सितंबर तक इस मार्ग में निर्मित होने वाली पुलियों, डंगों, सड़कों में पड़े गड्ढ़ों को ठीक करने का कार्य पूरा करें।
उपायुक्त ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग के तीनों पैकेज के लिए निर्माण कंपनी व संबंधित एजेंसियां बरसात की आपातकालीन स्थितियों के लिए अधिकारियों के दूरभाष नंबर जारी करें। इसके अतिरिक्त इनके अधिकारी व ठेकेदार 24 घंटे संपर्क के लिए उपलब्ध रहें।
विज्ञापन

बैठक में मंडी से हमीरपुर तक 109 किलोमीटर लंबे डबललेन सड़क के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संवेदनशील स्थलों पर डंगे व सुरक्षा दीवार लगाने तथा कलवर्ट इत्यादि क्लीयर रखने के भी निर्देश दिए गए। पाड़च्छू पुल के पास जल निकासी की स्थायी व पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि सड़क निर्माण से विभिन्न पेयजल और संपर्क सड़कों को अधिक नुकसान हुआ है, जिसकी निर्माण कंपनी की ओर से शीघ्र भरपाई करनी चाहिए। सरकाघाट के विधायक दलीप कुमार ने बैठक में अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण से हुए नुकसान व अन्य समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में मोर्थ के परियोजना निदेशक रोमी धनखड़ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें