फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सरकाघाट अस्पताल में पीलिया का नया मरीज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट में पिछले करीब दो सप्ताह से फैला पीलिया का प्रकोप अब नियंत्रण में है। वीरवार को नागरिक अस्पताल में पीलिया का कोई भी नया मरीज दर्ज नहीं किया गया। वर्तमान में सिर्फ एक सात वर्षीय बच्ची उपचाराधीन है और उसकी हालत सामान्य है।
विज्ञापन

अब तक चार मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एसएमओ डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि सरकाघाट के डॉक्टरों की लगातार मेहनत और लोगों की सजगता के चलते पिछले दो दिनों से अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उबला हुआ पानी पीएं, साफ सफाई का ध्यान रखें। अधिशासी अभियंता विवेक हाजरी और बीएमओ अनिल कुमार ने बताया कि जल भंडारण की समय पर सफाई, क्लोरीनेशन और लोगों में जागरूकता बढ़ाने का कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें