फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : जोगिंद्रनगर अस्पताल में शुरू हुए सिजेरियन प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्म हुई मंडी और कांगड़ा की दौड़, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में सीमित संसाधनों के बीच गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव की सुविधा मिल जाने से अब मंडी और कांगड़ा के अस्पतालों की दौड़ खत्म हो गई है। सामान्य प्रसव भी उपमंडलीय अस्पताल में लगातार हो रहे थे। अब स्त्री रोग विशेषज्ञ सफल सिजेरियन प्रसव भी करवा रही हैं।
हर रोज गायनी ओपीडी में डेढ़ सौ के करीब महिलाओं का स्वास्थ्य लाभ स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए विशेष ओपीडी आरक्षित होने से मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली है। हर माह करीब 20 प्रसव जोगिंद्रनगर अस्पताल में हो रहे हैं। इनमें गर्भवती महिलाओं के पहले गर्भ में पल रहे बच्चों के सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। कुछ जोखिम वाली महिलाओं को भी माह में आरक्षित 9 व 27 तारीख के अलावा अन्य दिनों में भी विशेष स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. तेंजिन ने बताया कि प्रसव से पहले संभावित जटिलता का पता लगाने के लिए नियमित जांच को अनिवार्य किया गया है। प्रसव से पूर्व यदि खून की कमी होती है तो महिलाओं को आयरन की दवाई के साथ पोषक पदार्थों के सेवन के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह अत्यधिक या कम वजन प्रसव की जटिलता को बढ़ाता है।
विज्ञापन

बॉक्स
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के प्रयास काफी राहत प्रदान कर रहे हैं। सामान्य प्रसव के साथ सिजेरियन प्रसव भी उपमंडलीय अस्पताल में करवाए जा रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-डा. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें