संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) जोगिंद्रनगर को बचाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन वीरवार को 15वें दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिक श्याम सिंह, सेना मेडल से अलंकृत कैप्टन मंगल सिंह, सूबेदार रमेश कुमार और व्यापार मंडल के जगदीश चंद अनशन पर बैठे। स्थानीय लोगों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
संघर्ष समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बैजनाथ में राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और केंद्र व प्रदेश सरकार तथा केंद्रीय आयुष विभाग के समक्ष मामला उठाने का आग्रह किया। परमार ने कहा कि 15 दिन बाद भी सरकार का कोई प्रतिनिधि वार्ता के लिए नहीं पहुंचा है। उन्होंने 7 सितंबर को रामलीला मैदान जोगिंद्रनगर में होने वाली महाआक्रोश जनसभा में लोगों से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।