फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित करें जांच : कत्याल

Sat, 13 Dec 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राज्य खाद्य आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने कहा कि मिड-डे मील की गुणवत्ता की नियमित और प्रभावी जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। वह शुक्रवार को मंडी में खाद्य सुरक्षा, पोषण कार्यक्रमों और उचित मूल्य दुकानों की कार्यप्रणाली को आयोजित समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कार्यप्रणाली को पारदर्शी व बेहतर बनाने के लिए विभागों को ठोस दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न के सैंपल एकत्र करने के लक्ष्यों में वृद्धि करने को कहा, ताकि उपभोक्ताओं तक उच्च गुणवत्ता का खाद्यान्न पहुंच सके। विद्यालयों के मासिक निरीक्षण, भोजन तैयार करने वाली कार्यकर्ताओं की नियमित स्वास्थ्य जांच और बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
डॉ. एसपी कत्याल ने महिला आश्रमों और वृद्धा आश्रमों में उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जांचने तथा आश्रित महिलाओं और बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच का नियमित रिकॉर्ड तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंडी जिले के सभी आश्रमों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य कार्ड पहले ही बन चुके हैं, जो एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य और खाद्य विभागों को मिलकर संयुक्त खाद्य सुरक्षा व स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी गई, जिसमें आशा वर्कर्स अहम भूमिका निभाएंगी। खाद्य विक्रेताओं को भी नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, आयोग अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वयं भी जमीनी निरीक्षण करेंगे। बैठक में एडीएम डॉ. मदन लाल ने अध्यक्ष का स्वागत किया, जबकि जिला नियंत्रक ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने जिले में 12 ब्लॉकों के 197980 एपीएल और 124339 एनएफएसए कार्डधारकों का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें