फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने से वंचित युवाओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। आवेदन करने की तिथि अब 25 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डीएस सामंत ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल और टेक्निकल ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती होनी है। भर्ती के लिए आठवीं और दसवीं पास युवा www.joinindianarmy.nic.in बेवसाइट पर लॉग इन करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। बिना पंजीकरण कोई भी युवा भर्ती रैली में भाग नहीं ले पाएगा। उन्होंने बताया कि युवाओं को आवेदन करने में अगर कोई समस्या आ रही है तो वे सेना भर्ती कार्यालय मंडी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें