मंडी। युवाओं को चिट्टे सहित अन्य नशों से दूर रखने और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए खेलो हिमाचल चिट्टा मुक्त अभियान के तहत मंडी में क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर होंगी। जिला स्तर पर पहले स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो लाख, दूसरे स्थान पर 1.50 लाख और तीसरे स्थान पर एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, राज्य स्तर पर विजेता टीम को 21 लाख, उपविजेता को 15 लाख और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 10 लाख रुपये मिलेंगे। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 नवंबर निर्धारित की गई है। संवाद