फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल की मशीन खराब, नहीं हो रहे थायराइड के निशुल्क टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट लेने के लिए करना पड़ रहा दो दिन का इंतजार
विज्ञापन

निजी लैब और अस्पतालों में 300 से 500 रुपये तक खर्च करने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी की सामान्य प्रयोगशाला में थायराइड जांच मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अस्पताल परिसर में स्थापित क्रस्ना लैब में जांच करवानी पड़ रही है। यहां सैंपल मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजे जाने के बाद रिपोर्ट उपलब्ध होती है। मरीजों को करीब दो दिन इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में चिकित्सकों की ओर से लिखे जाने वाले सभी प्रकार के टेस्ट यहां निशुल्क किए जाते हैं लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण कई मरीज अस्पताल के बाहर निजी लैब और अस्पतालों में 300 से 500 रुपये तक खर्च कर जांच करवाने को मजबूर हैं।
पुरानी मंडी निवासी सरला, केवल कुमार, सुहड़ा निवासी कमल कुमार, सरोआ पंडोह की राधिका, कोटमोर्स निवासी दया देवी और रमेश चंद ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें थायराइड जांच करवाने की सलाह दी थी। सरकारी लैब की मशीन खराब होने के कारण उन्हें क्रस्ना लैब भेजा गया, लेकिन वहां भीड़ अधिक होने से उन्हें अब निजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि क्रस्ना लैब में थायराइड सहित अन्य सभी जांचें मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध हैं। कुछ मरीज जल्द रिपोर्ट लेने के लिए बाहर से जांच करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि थायराइड मशीन खराब होने की जानकारी कर्मचारियों से ली जाएगी और इसे जल्द ठीक करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें