मंडी। कोटली उपमंडल में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस एसडीएम असीम सूद की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी तुंगल में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में भाषण, नारा लेखन और चित्रकला सहित विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
कार्यक्रम में ललित कुमार, अर्चना शर्मा, तेजा देवी, हिमरी ठाकुर, सुनीता देवी और वंदना ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। भाषण प्रतियोगिता में सिमरन पहले, नीलम दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। नारा लेखन में कविता पहले, जया दूसरे, और योगेश तीसरे स्थान पर रहा। चित्रकला में मुस्कान पहले, तनु देवी दूसरे और प्रांजल तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य किशोरी लाल ठाकुर ने विद्यार्थियों को मानव सेवा के लिए प्रेरित किया। विजेता प्रतिभागियों को एसडीएम असीम सूद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद