फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रेड अलर्ट जारी, नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने मंडी जिले में 5 से 9 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। विशेष रूप से 6 जुलाई दोपहर से 7 जुलाई दोपहर तक वर्षा की तीव्रता सर्वाधिक रहने की चेतावनी दी गई है। इस अवधि के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई है।
विज्ञापन

7 और 8 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को भी मौसम की स्थिति संवेदनशील बनी रहने की संभावना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप न जाएं। आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें। लोगों और पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें