फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर होगी भर्ती

Thu, 27 Nov 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिले में एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 5 दिसंबर तक विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि साक्षात्कार 2 दिसंबर को रोजगार कार्यालय बल्ह, 3 दिसंबर को रोजगार उप कार्यालय पधर, 4 दिसंबर को रोजगार कार्यालय गोहर और 5 दिसंबर को रोजगार उप कार्यालय सुंदरनगर में प्रातः 10:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि केवल पुरुष आवेदक ही इन पदों के लिए पात्र होंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या फेल रखी गई है और आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा भार 55 से 95 किलोग्राम होना आवश्यक है। आठ घंटे की ड्यूटी पर 15 हजार से 17 हजार रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 19 हजार से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देय होगा। वेतन के अतिरिक्त पीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन तथा मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 26 दिन का प्रशिक्षण शाहतलाई, जिला बिलासपुर में दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान हॉस्टल और मेस की सुविधा रहेगी तथा दो वर्दियां और प्रशिक्षण सुरक्षा किट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशिक्षण शुल्क के रूप में कंपनी को 10850 रुपये देय होंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत अभ्यर्थियों को कंपनी, मॉल, होटल या औद्योगिक क्षेत्र में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें