फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रविंद्र को बनाया समिति का अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
निचला गरोडू में जन सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। निचला गरोडू पंचायत के विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा को समिति का अध्यक्ष और घमंडा राम को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश ने की।
विज्ञापन

सतपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को सचिव, भाग सिंह को सहसचिव जबकि ओम प्रकाश को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। नवगठित कार्यकारिणी ने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि तीन हजार से अधिक आबादी वाली निचला गरोडू पंचायत के समग्र विकास में समिति पहले भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है और आगे भी पंचायत के साथ मिलकर कार्य करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कैप्टन सोहन सिंह ठाकुर के पंचायत और समिति के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें