फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: थुनाग के प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राशन सामग्री

विज्ञापन
मंडी से सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित गांवों को राहत सामग्री लेकर उड़ान भरने को तैयार वायु सेन
विज्ञापन
मंडी/थुनाग। थुनाग उपमंडल के प्रभावित क्षेत्रों तक राशन सहित आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बगस्याड़ के समीप कांढी से सुराह के लिए राशन सामग्री का वितरण किया गया है। इसके लिए मजदूरों और स्थानीय पंचायतों की मदद ली जा रही है। पहले चरण में राशन की 40 किट और 5 तिरपाल भेजे गए हैं। शेष 30 राशन किट दूसरे चरण में भेजी जा रही है।
विज्ञापन

बगस्याड़ क्षेत्र के लिए राशन की 500 किट भेजी गई है। इनमें से 150 किट बगस्याड़ स्थित राहत शिविर के लिए भेजी गई हैं। मजदूरों की मदद से 40 किट सुराह क्षेत्र के लिए भेजी गई है। इसके अतिरिक्त थुनाग क्षेत्र में लोगों के घरों तक गृहरक्षक जवानों की मदद से पैदल ही 10 किट बाढ़ प्रभावितों तक वितरित की गई है।
थुनाग क्षेत्र के रैण गलू, पखरैर पंचायत और अन्य प्रभावित क्षेत्रों में राशन की 157 किट वितरित की गई है। बगस्याड़ क्षेत्र में रसोई गैस के 15 सिलिंडर (19 किलोग्राम) के भेजे गए हैं। साथ ही 50 लीटर डीजल की भी आपूर्ति इस क्षेत्र में की गई है। प्रत्येक राशन किट में पांच-पांच किलो आटा-चावल, खाद्य तेल, नमक, चीनी, दो किलो दालें, हल्दी, मसाले, चाय और सेनिटरी पैड शामिल हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सभी प्रभावित क्षेत्रों तक सड़क और पैदल संपर्क टूटने के बावजूद राहत व बचाव कर्मी पैदल ही उफनते नदी-नालों को पार कर जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें