फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में नहीं मिली दालें, बाजार से महंगी खरीदने को मजबूर उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
..........
विज्ञापन

डिपुओं में नहीं मिली दालें, बाजार से
महंगी खरीदने को मजबूर उपभोक्ता
सरकार ने महीने के पहले सप्ताह डिपुओं में दालें पहुंचाने का किया है प्रावधान
डिपुओं के चक्कर लगाने को मजबूर उपभोक्ता, दालें शीघ्र पहुंचाने की लगाई गुहार
हरदेव हरि
मंडी। जिले में 3 लाख 10 हजार उपभोक्ताओं को सरकारी डिपुओं में इस माह सस्ती दालें नहीं मिल पाई हैं। इसके चलते उन्हें बाजार से महंगी कीमत पर दालें खरीदनी पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार ने डिपुओं में महीने के पहले सप्ताह में ही राशन के साथ दालें भी मुहैया करवाने का प्रावधान किया है। दिसंबर का आधा माह बीत जाने पर भी डिपुओं में सस्ती दालें नहीं पहुंच पाई हैं। डिपुओं से राशन उठाने के बाद उपभोक्ता दालों के लिए डिपुओं के बार बार चक्कर काटने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से शीघ्र डिपुओं में दालें उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
..
जिले में 784 सरकारी डिपो
मंडी जिले के दस उपमंडलों में मंडी सदर, बल्ह, सुंदरनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, पधर, गोहर, थुनाग और करसोग में करीब 784 सरकारी डिपो हैं। 3 लाख 10 हजार के करीब राशन कार्डधारक हैं। करीब 15 लाख लोग सीधे तौर से डिपो की दालों का उपभोग करते हैं।
विज्ञापन

....
दालें/प्रति किलो सरकारी रेट मार्केट रेट
उड़द 50 110
चना दाल 30 70
मूंग दाल 50 95
मलका 30 65
99.5 फीसदी राशन कार्ड आधार से लिंक
जिले में 99.5 फीसदी राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। 31 दिसंबर तक शेष उपभोक्ताओं को आधार कार्ड से लिंक होने का समय दिया गया है। यदि तय समय में उपभोक्ता आधार कार्ड से लिंक नहीं होंगे तो उनके राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

...
20 तक पहुंच जाएंगी दालें
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लक्ष्मण कनेट ने कहा कि 20 दिसंबर तक दालों की आपूर्ति पहुंच जाएगी। इसके बाद जिले के तमाम डिपुओं में दालें मुहैया करवा दी जाएंगी। सप्लाई लेट होने के कारण दालें डिपुओं में मुहैया नहीं हो पाई हैं।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें