धर्मपुर (मंडी)। पुलिस थाना धर्मपुर में एक बहू ने ससुर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार केस दर्ज करते हुए पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायत में बहू ने बताया कि 8 जुलाई को वह खाना बनाने के लिए चावल लाने दूसरे कमरे में गई। पीछे से ससुर ने दरवाजा बंद कर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि मामला दर्ज कर दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।