फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर दुराचार, ताया पर छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 22 Jan 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के बल्ह क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर एक साल तक दुराचार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता ने अपने ताया पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला पुलिस थाना मंडी में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बल्ह क्षेत्र की लड़की ने अपने पिता पर एक साल तक जबरदस्ती दुराचार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका पिता एक साल से उसके साथ दुराचार कर रहा था। जब उसने पिता का विरोध किया तो आरोपी पिता ने जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने अपने ताया पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिता को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। प्रभारी महिला थाना मंडी अती देवी मामले की छानबीन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी ताया भी जल्द हिरासत में होगा। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। उधर, एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आईपीसी की धारा 376, 506, धारा 4, 8 पोस्को एक्ट के तहत महिला पुलिस थाना मंडी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें