पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर में महिला मंडलों के लिए ‘नशामुक्त हिमाचल’ थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें 11 महिला मंडलों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
रंगोली प्रतियोगिता की समन्वयक एलएसईओ द्रंग शांता ठाकुर ने बताया कि मेले के पहले दिन महिला मंडलों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सूत्रधारी ब्रह्मा महिला मंडल बही की रंगोली पहले स्थान पर रही। महिला मंडल कोठी दूसरे और पत्योंण महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहा। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त हिमाचल थीम पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में महिलाओं ने समाज को नशे से मुक्त करने के लिए एक बेहतरीन संदेश देने का प्रयास किया है। संवाद