फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मास्टर्स गेम्स में बल्ह के रमेश ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित चौथी खेलो मास्टर्स गेम्स में भाग लेकर बल्ह के रमेश वालिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। दिल्ली में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित खेलों में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के स्यांह गांव के रमेश ने 60 से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए भाला फेंक में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

उनकी उपलब्धि से परिजनों और गांव में जश्न का माहौल है। रमेश वालिया सेवानिवृत्त शारीरिक अध्यापक हैं। वह युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। रमेश वालिया का कहना है कि खेलों से इन्सान के जीवन में अनुशासन आता है। शरीर भी फिट रहता है। रमेश वालिया इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की मास्टर्स खेलों में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें