मंडी। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में मंगलवार को लैब तकनीशियन संघ इकाई का गठन किया गया।
इस दौरान राकेश शर्मा ने मुख्य चुनाव अधिकारी, मुकेश कालिया ने चुनाव अधिकारी और अमर जीत शर्मा ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। चुनाव प्रक्रिया में रमेश ठाकुर को इकाई का प्रधान चुना गया। चिराग शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज कुमार महासचिव, अनुदिपिका मुख्य सलाहकार, सुनील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी राकेश ने बताया कि सभी पद सर्व सहमति से चुने गए। नव नियुक्त प्रधान ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की बात कही। संवाद