फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रदेश के दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में चमन राही ने राज बब्बर को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

केंद्र से कल्याणकारी योजनाएं बहाल करने और जातिगत जनगणना में सुधार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समीक्षा बैठक में हिमाचल प्रदेश से परिषद के महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही ने दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर को प्रदेश की सामाजिक स्थिति और कल्याणकारी योजनाओं संबंधी रिपोर्ट भी सौंपी।
विज्ञापन

बैठक में सामाजिक न्याय, समान भागीदारी, कल्याणकारी योजनाओं और जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। चमन राही ने कहा कि प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को देखते हुए केंद्र सरकार से इन योजनाओं के लिए पर्याप्त वित्तीय प्रावधान की मांग की गई। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आबादी के अनुपात में सत्ता और संगठन में भागीदारी के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। साथ ही जातिगत जनगणना की प्रक्रिया में सुधार और लंबित जाति प्रमाणपत्र मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग उठाई गई, ताकि पात्र लोगों को समय पर उनका अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें