फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहाड़ी से पत्थरों की बरसात, मंडी-कुल्लू एनएच एक घंटे तक बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह-हणोगी के बीच एक घंटे थमी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

पंडोह (मंडी)। लगातार बारिश के कारण पंडोह डैम और दवाड़ा क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात करीब एक घंटे के लिए प्रभावित रहा। लगातार बारिश के बीच वीरवार सुबह पहाड़ी से पत्थर गिरने की स्थिति को देखते हुए एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 8:40 बजे हणोगी टनल के पास वाहनों को रोक दिया गया। बारिश के कारण पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे। मौके पर मौजूद एनएचएआई की टीम ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। करीब 9:30 बजे बारिश रुकने के बाद सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाया गया और मार्ग को यातायात के लिए दोबारा सुचारु कर दिया गया। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात को दोबारा सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें